BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर, घर के किचन में बिजली बोर्ड सुधारते समय करंट की चपेट में आया युवक..दर्दनाक मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम जोकी दैहानपारा में गुरुवार को करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने ही घर के किचन में लगे खराब बिजली बोर्ड को सुधार रहा था, इसी दौरान अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जोकी दैहानपारा निवासी आकाश माल्या उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। आकाश पेशे से झाड़ू बनाकर बेचने का काम करता था और रोजी-रोटी के लिए आसपास के गांवों में भी जाया करता था। गुरुवार को वह घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान किचन में लगा बिजली का बोर्ड खराब हो गया, जिसे ठीक करने के लिए वह स्वयं प्रयास करने लगा। बताया जा रहा है कि जैसे ही आकाश ने बोर्ड को छुआ, उसे जोरदार करंट लगा और वह वहीं गिर पड़ा। घटना देख परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आकाश को बाइक से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत बिजली करंट से होना सामने आया है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...