ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या; गुप्तांग में डंडा डालकर मार डाला..पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेहद निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डालकर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गट्टी महुआ निवासी सहलू राम (30) ने 6 मार्च को थाना सन्ना में सूचना दी कि उसकी बड़ी बहन गोईदी बाई (48) अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल निरीक्षण के दौरान मृतका के शरीर और आसपास खून के निशान मिले तथा उसके गुप्तांग में गंभीर चोट के निशान पाए गए। संदेह के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने प्रारंभिक रिपोर्ट में कठोर एवं भोंथरी वस्तु से गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने के कारण हत्या (होमिसाइडल) होना बताया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच और पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृतका की सौतन फुला बाई ने पुलिस को बताया कि 5 मार्च की दोपहर उसका और गोईदी बाई का विवाद हो गया था। इसके बाद वह और उसका पति ठूपन राम खेत की ओर चले गए, जहां सुनील राम और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई भी मौजूद थे। कुछ देर बाद गोईदी बाई भी वहां पहुंची और सभी ने साथ बैठकर हड़िया पी। इसी दौरान सुनील राम ने आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा नहीं होने और उसके पिता को कैंसर होने के पीछे गोईदी बाई द्वारा किए गए जादू-टोना का हाथ है। इसी शक के चलते सुनील राम ने गोईदी बाई के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद ठूपन राम और फुला बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। तभी सुरन्ती बाई के कहने पर सुनील राम और सुरन्ती बाई ने लकड़ी के डंडे को मृतका के गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर कंबल डालकर घटना छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने और अपराध स्वीकार करने पर पुलिस ने आरोपी ठूपन राम (45), फुला बाई (48), सुनील राम (23) और सुरन्ती बाई (22) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!