ChhattisgarhRaftaar News Cg

नाबालिग की संदिग्ध मौत, लापता छात्र का शव मिलने से मचा हड़कंप….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के धमधा क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। सोनेसरा निवासी तामेश्वर ठाकुर (16), जो 9वीं कक्षा का छात्र था, शनिवार से लापता था। सोमवार को उसका शव महाराजपुर चौक के पास बरामद किया गया। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया हादसे की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कई सवाल अब भी खड़े हैं। परिजनों का कहना है कि तामेश्वर को बाइक चलाना नहीं आता था, जबकि घटना के समय उसके साथ मौजूद बताया जा रहा व्यक्ति फरार है। इसी वजह से परिजन मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। मामले में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही भी सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया, जिससे परिजनों को मजबूरी में ऑटो से शव ले जाना पड़ा। इस घटना के बाद अस्पताल और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला सड़क हादसा है या फिर किसी साजिश का नतीजा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...