ChhattisgarhRaftaar News Cg

नक्सल इलाके में तैनात BSF जवान ने की आत्महत्या, कैंप में मचा हड़कंप…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) नारायणपुर जिला से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। सोनपुर थाना क्षेत्र के होरादी BSF कैंप में तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे BSF कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की पुष्टि रॉबिंसन गुड़िया ने करते हुए बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मौके पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जवान के साथ तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह समझा जा सके कि वह किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानी या ड्यूटी से जुड़े दबाव में तो नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही इस दुखद घटना की असली वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात जवान की आत्महत्या ने सुरक्षा बलों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...