ChhattisgarhRaftaar News Cg

तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3000 स्क्वायर फीट संपत्ति कुर्क…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में कुख्यात तोमर बंधुओं पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की लगभग 3000 स्क्वायर फीट संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। बता दें, दोनों भाई पिछले दो महीने से फरार हैं। इस बीच SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने उनकी गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम पहले ही घोषित कर रखा है। वहीं पुलिस की मांग पर सेशन कोर्ट ने बुधवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद कलेक्टर को आदेश जारी किया गया और गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू की। हालाँकि, तोमर बंधुओं की ओर से उनके वकील ने कुर्की आदेश पर आपत्ति जताई है। वकील का कहना है कि उन्होंने 18 अगस्त को आवेदन दायर किया था और इस पर 20 अगस्त को सुनवाई तय थी। लेकिन उससे पहले ही आदेश जारी कर दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है। इस पर अब गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्...