ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सैंडविच बेचने वाले पर जानलेवा हमला, जमकर मारपीट दो युवक गंभीर….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला में सैंडविच के पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। नेहरू नगर इलाके में ठेला लगाकर सैंडविच बेचने वाले शिवशंकर कुर्रे को नशे में धुत युवकों ने बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि पैसे मांगने पर उसके प्राइवेट पार्ट्स पर लात मारी गई, पत्थर से सिर फोड़ा गया और खून की उल्टी तक हुई। पीड़ित बेमेतरा जिले के करमतारा गांव का रहने वाला है और नेहरू नगर में मेड बेकर्स के सामने ठेला लगाता है। 16 दिसंबर की रात सैंडविच उधारी को लेकर विवाद बढ़ा और लाठी-डंडों, मुक्कों से हमला किया गया। बीच-बचाव में आए भाई बृजमोहन पर भी हमला हुआ। ठेला पलटकर करीब 25 हजार रुपए का नुकसान बताया गया है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। नेहरू नगर पुलिस थाना के मुताबिक दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल जांच, CCTV फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...