BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेल हादसा, इलाज के दौरान एक और घायल की मौत, मृतकों की संख्या 14 हुई…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर रेल हादसे से जुड़ी एक और दुखद खबर सामने आई है। इस हादसे में घायल रहे एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या अब 14 तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, आज़ाद नगर बिल्हा निवासी तुलाराम अग्रवाल (62 वर्ष) का अरपा स्थित अरपा एलीट अस्पताल में इलाज चल रहा था। गंभीर चोटों के चलते उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि 4 नवंबर की शाम कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू ट्रेन ने लालखदान के पास पहले से खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी थी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू ट्रेन के लोको पायलट विद्यासागर समेत 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि करीब 20 यात्री घायल हुए थे। बाद में इलाज के दौरान घायलों की मौत होने से आंकड़ा बढ़कर 14 हो गया। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...