BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

राष्ट्रीय पेंशनर्स डे पर बिलासपुर में आक्रोश, पेंशनर्स ने डीए और वेतनमान को लेकर सौंपा ज्ञापन…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार को राष्ट्रीय पेंशनर्स डे का नजारा बाकी देश से अलग रहा। जहां एक ओर देशभर में पेंशनर्स डे मनाया गया, वहीं बिलासपुर में पेंशनर्स अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर छत्तीसगढ़ के बैनर तले बड़ी संख्या में पेंशनर्स कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेंशनर्स ने बताया कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच समन्वय की कमी का सीधा असर उनके महंगाई भत्ते (डीए) पर पड़ रहा है। कई बार महीनों तक डीए अटका रहता है, जिससे बुजुर्ग पेंशनर्स को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि दोनों राज्यों के बीच समन्वय बैठक कर डीए का भुगतान हर माह नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा पेंशनर्स ने प्रस्तावित आठवें वेतनमान पर भी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि आठवें वेतनमान में उन्हें अलग कर दिया जा रहा है, जबकि उनके लिए राशि पहले से निर्धारित है। ऐसे में पेंशनर्स को उनका वैधानिक और संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। पेंशनर्स ने केंद्र सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने और जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की उम्मीद जताई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...