BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

45 साल पुरानी जमीन पर कब्जे का आरोप: पिता ने खरीदी थी ढाई एकड़ जमीन, रिकॉर्ड में नाम बदलने का दावा, पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र में 45 साल पुरानी जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मुरकुण्या निवासी शीतल दास महंत ने आरोप लगाया है कि उनके पिता लतेल दास महंत द्वारा वर्ष 1977 में खरीदी गई जमीन पर दूसरे लोगों ने कथित रूप से कब्जा कर लिया और राजस्व रिकॉर्ड में नाम भी बदलवा लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, कुण्डा स्थित लगभग ढाई एकड़ जमीन उनके पिता ने विधिवत खरीदी थी। खरीद के बाद नामांतरण की प्रक्रिया पूरी कर परिवार वर्षों से उक्त भूमि पर खेती करता आ रहा था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वर्ष 2012-13 के दौरान हरिशचंद्र कुर्रे समेत अन्य लोगों ने कथित रूप से जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। आरोप यह भी है कि विवादित जमीन के लगभग 0.60 एकड़ हिस्से को आगे बेच दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार ने राजस्व रिकॉर्ड निकलवाकर जांच कराई, जिसमें जमीन दूसरे लोगों के नाम पर दर्ज मिली। इसके बाद शीतल दास महंत ने पचपेड़ी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला राजस्व एवं भूमि विवाद से जुड़ा है, इसलिए संबंधित पक्ष को न्यायालय की शरण लेने की सलाह दी गई है। घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...