ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रेप पीड़िता का आरोप, थाने में न्याय मांगने पहुंची युवती को कॉन्स्टेबल ने बताया चरित्रहीन, SP से शिकायत….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां रेप पीड़िता ने बांकी मोंगरा थाने के एक कॉन्स्टेबल पर अपमान, चरित्र हनन और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह अपने ही मामले की जानकारी लेने थाने पहुंची, तो वहां उसे न्याय दिलाने के बजाय मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता के अनुसार, मोबाइल फोन के जरिए उसकी पहचान बलगी निवासी 21 वर्षीय विनोद कश्यप से हुई थी। बातचीत बढ़ी और युवक ने उससे प्यार का इजहार करते हुए शादी का वादा किया। इसी भरोसे में आकर पीड़िता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में युवक शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर 12 नवंबर 2025 को बांकी मोंगरा थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद भी जब कई दिनों तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पीड़िता 10 दिसंबर को थाने पहुंची और अपने केस की स्थिति जाननी चाही। यहीं उसकी मुलाकात हवलदार राजेश कंवर से हुई। पीड़िता का आरोप है कि हवलदार ने उसकी मदद करने के बजाय उसे ही कटघरे में खड़ा कर दिया और कहा कि उसके कई लड़कों से संबंध हैं, पहले खुद को देखो फिर आरोपी की गिरफ्तारी होगी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि हवलदार आरोपी युवक के संपर्क में है और उसे उल्टा केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी विनोद कश्यप को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। थाने में कथित रूप से हुई गाली-गलौज, अपमान और धमकी से आहत होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म मामले में अब तक की गई कार्रवाई की जांच कराई जा रही है और संबंधित पुलिसकर्मी पर लगाए गए आरोपों की भी अलग से जांच होगी। जांच के आधार पर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...