ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

होली के दिन खूनी खेल! 6 बदमाशों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) होली के दिन पुरानी रंजिश में 6 लोगों ने मिलकर एक युवक को बांस-डंडों से इतना पीटा कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई। बिर्रा थाना क्षेत्र के डोमाडीह गांव में हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। मृतक चित्रांशु पटेल अपने दोस्त अंकुर वैष्णव के साथ होली खेलकर लौट रहा था, तभी राज केवट, भुनेश्वर पटेल, मोहन पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, दरस राम पटेल और दया राम पटेल ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। अंकुर किसी तरह जान बचाकर भागा और चित्रांशु के परिवार को सूचना दी। परिजन उसे पहले बिर्रा अस्पताल, फिर जांजगीर जिला अस्पताल और अंत में रायपुर के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन 3-4 दिन इलाज के बाद मंगलवार सुबह चित्रांशु ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। मृतक के दोस्त अंकुर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...