ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

RPF पोस्ट में ड्यूटी के दौरान विवाद, हेड कॉन्स्टेबल ने साथी को गोली मारी, मौके पर मौत……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल RPF पोस्ट के भीतर बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक पर सर्विस पिस्टल से गोली चला दी, जिसमें पीके मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाले जवान का नाम एस. लादेर है, जो जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों जवान बैचमेट थे और एक साथ रात की ड्यूटी पर तैनात थे। तड़के करीब 4 बजे किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि एस. लादेर ने अपनी सर्विस पिस्टल से पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए। गोली लगते ही मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद RPF पोस्ट में अफरा–तफरी मच गई। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। फिलहाल RPF पोस्ट को सील कर दिया गया है और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। बिलासपुर से IG मुनव्वर खुर्शीद भी रायगढ़ पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी भी मौके पर पहुंच गईं। RPF पोस्ट के पास दुकान चलाने वाले श्याम सरकार ने बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज तो नहीं सुनी, लेकिन सुबह लगभग 6 बजे पोस्ट में हुए हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि सुबह पोस्ट में भारी हड़कंप मचा हुआ था और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...