BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बोदरी नगर पालिका में रिश्वतखोरी पर ACB की बड़ी कार्रवाई, कर्मचारी रंगेहाथ पकड़ा गया……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले की बोदरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। ACB की टीम ने उप अभियंता के सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर भवन निर्माण का नक्शा पास कराने के बदले आवेदक से अवैध राशि मांगने का आरोप है। पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की थी। शिकायत की जांच सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसे तुरंत पकड़ लिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB ने मौके से कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। साथ ही मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) से भी पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी को आशंका है कि इस मामले में अन्य कर्मचारियों की भी भूमिका हो सकती है। ACB का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। यह कार्रवाई नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश मानी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; एयू में कार्यपरिषद की बैठक के बाहर छात्रों का हंगामा..सदस्यों को पिछले गेट से जाना पड़ा, क... बिलासपुर में चप्पल के पीछे मौत का बहाव; एनीकट में तेज धारा ने राजमिस्त्री को निगला..दो घंटे बाद मिला... कोटा क्षेत्र में मलेरिया का कहर; एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित..मजगांव में भी मिला मरीज, चारों को... बिलासपुर में दारूभट्ठी के पास मारपीट कर फैलाई दहशत; वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर से ऋषिकेश घूमने गया परिवार, घर में पीछे से घुसा चोर..विंडो एसी निकालकर लाखों की नकदी और सोन... एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए...