ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; सरपंच द्वारा अपने पिता का शव दफन को लेकर गांव में बवाल, सरपंच कर चुका है धर्मांतरण, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, तनावपूर्ण हालात……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कांकेर में आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के अंदरूनी गांव बड़े तेवड़ा में शव दफनाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गांव के सरपंच द्वारा अपने पिता का शव गांव में दफनाए जाने के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच पहले ही धर्मांतरण कर चुका है और उसने गांव की परंपरा व सहमति के बिना शव दफन कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने शव दफनाने का खुलकर विरोध किया था, इसके बावजूद सरपंच ने दबंगई दिखाते हुए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर दी। इससे नाराज ग्रामीण एकजुट हो गए और गांव में धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। तहसीलदार से ग्रामीणों ने साफ शब्दों में शव को बाहर निकलवाने की मांग रखी। देर रात तक बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं हो सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो सुबह एक बार फिर विवाद और आंदोलन तेज हो सकता है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...