BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में नगर निगम सफाईकर्मियों के शोषण का मामला गंभीर, BJMTUC ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, ठेका कंपनी पर कई आरोप….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाले लगभग 1600 सफाई कर्मचारियों की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने गंभीर चिंता जताई है। यूनियन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। यूनयन ने बताया कि नगर पालिक निगम ने शहर की सफाई का ठेका लायन सर्विसेज को दिया है। मेहनतकश कर्मचारियों की बदौलत बिलासपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार हासिल किया, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी लगातार शोषण और अव्यवस्थाओं का सामना कर रहे हैं। यूनियन के महासचिव संदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को हर महीने वेतन 20 से 25 तारीख के बाद मिलता है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझते हैं। यहां तक कि अक्टूबर 2025 का वेतन भी अब तक जारी नहीं किया गया है।

कंपनी पर लगाए गए गंभीर आरोप…..

1.वेतन में लगातार देरी और कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव।

2.हर माह नए नियम लागू कर कर्मचारियों को भ्रमित करना।

3.मामूली देरी पर ड्यूटी से मना करना।

3.छुट्टी लेने पर कार्यालय बुलाकर डराना-धमकाना।

4.कर्मचारी की मृत्यु के बाद PF भुगतान में देरी।

5.HR और सुपरवाइजर द्वारा महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और अशोभनीय टिप्पणी।

6.छोटी गलती पर तत्काल निष्कासन।

7.पैसों के बदले बाहरी लोगों को नौकरी देने के आरोप।

8.सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराना।

9.बीमारी की स्थिति में छुट्टी न देना।

यूनियन का कहना है कि इन परिस्थितियों के कारण कार्यस्थल का माहौल दूषित और तनावपूर्ण हो गया है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल लगातार गिर रहा है। BJMTUC ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि स्थिति की जांच कर तत्काल हस्तक्षेप किया जाए, ताकि शहर को स्वच्छ रखने वाले इन कर्मचारियों को न्याय मिल सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपमुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक, महापौर, जिला प्रशासन और श्रम विभाग को भी भेजी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह... बिलासपुर; बायपास पर डोडा-पोस्ता की बड़ी खेप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार..ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, पुलिस... बिलासपुर; शराब भट्ठी पास के चखना दुकान से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार..पुलिस ने मारा छापा, 40 पाव... बिलासपुर; ढाबे में शराब नहीं मिली तो चाकू दिखाकर संचालक को पीटा, गल्ले से लूटे पैसे..पुलिस ने तीनों ... बिलासपुर; घर के आंगन में सो रही महिला से सीपत के युवक ने किया दुष्कर्म..2 माह से फरार आरोपी को पुलिस... बिलासपुर; पेपर लीक से युवाओं के सपनों की हत्या; बिलासपुर में गरजे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी..श...