CrimeRaftaar News Cg

आदिवासी युवतियों से मजदूरी के नाम पर दैहिक शोषण, आंध्र प्रदेश में अमानवीयता का खुलासा…..

बस्तर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले की दो आदिवासी युवतियों के साथ मजदूरी दिलाने के बहाने गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को दोनों युवतियां बस्तर जिला से दंतेवाड़ा के एक मजदूर ठेकेदार के साथ आंध्र प्रदेश पहुंचीं थीं। यहां महज दो दिन काम कराने के बाद ठेकेदारों ने उनके साथ दैहिक शोषण शुरू कर दिया। पीड़िताओं के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए, उनके साथ मारपीट की गई और डराने-धमकाने के लिए जबरन गोलियां तक खिलाई गईं। बताया जा रहा है कि बीते करीब पांच महीनों से यह अत्याचार लगातार चलता रहा। किसी तरह पीड़िताओं ने अपने परिजनों तक सूचना पहुंचाई। इसके बाद आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दंन्ति पोयम मौके पर पहुंचे और दोनों युवतियों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित घर वापस लाए। आम आदमी पार्टी ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवारों ने भी प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...