BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

चंद्रप्रकाश सूर्या बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री..कार्यकर्ताओं में हर्ष!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी सूची में चंद्रप्रकाश सूर्या को प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर चंद्रप्रकाश सूर्या ने शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व एवं आप सभी का धन्यवाद। आप सबका आशीर्वाद, प्रेम और मुझ पर जताया गया विश्वास ही मुझे काम करने की शक्ति देता है। प्रदेश नेतृत्व का विशेष आभार, जिन्होंने मुझ पर भरोसा कर विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, अनुसूचित समाज के हितों को मजबूती से उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चंद्रप्रकाश सूर्या को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश में और अधिक सशक्त होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...