BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; भीषण सड़क हादसा..टायर फटते ही सरपंच घर के आंगन में घुसा कार, दो सगे भाई गंभीर घायल, पुलिस जुटी जांच में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा (लखराम) से सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी आ रहे दो सगे भाई करण कुमार केवट (29 वर्ष) और कौशल प्रसाद केवट (27 वर्ष) दुर्घटना का शिकार हो गए। बुधवार सुबह करीब 9 बजे, हरिहर वाहन क्रमांक CG 10 BJ 9888 सीपत से बिलासपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन का अगला टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सरपंच सतीश केसर के घर के आंगन में जा घुसा। अनियंत्रित वाहन ने सामने से आ रही पैशन प्रो बाइक (CG 10 A 7136) को चपेट में ले लिया, जिस पर सवार दोनों भाई अपने रिश्तेदार के घर मटियारी जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...