BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुराना बस स्टैंड में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में आम लोगों को चाकू दिखाकर धमकाने वाले तीन युवकों को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। तारबाहर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास तीन युवक लोहे के चाकू लहराकर लोगों को आतंकित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अजय गंगवानी (32 वर्ष, निवासी उदई चौक कतीयापारा), ईश्वर साहू (32 वर्ष, निवासी शिव विहार अन्नपूर्णा कॉलोनी, थाना सिरगिटी) और सोंटी उर्फ ऋषभ तिवारी (31 वर्ष, निवासी मिलन चौक कुदुदंड) के रूप में हुई। उनके कब्जे से एक-एक लोहे का चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 374/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में असामाजिक तत्वों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...