BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

रतनपुर-बिलासपुर NH पर भीषण सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने युवक को बुरी तरह कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार तड़के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। सेंदरी ब्रिज और तुर्काडीह ब्रिज के बीच एक अज्ञात वाहन ने करीब 35 से 40 वर्षीय युवक को बुरी तरह कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा सुबह लगभग 4 बजे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। आशंका जताई जा रही है कि हादसा किसी भारी वाहन से हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि फरार वाहन का सुराग मिल सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...