BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत: प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप, हंगामे के बाद सात लोगों पर FIR…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र में रविवार को आयोजित एक प्रार्थना सभा विवाद का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार, एक मकान और पास की सरकारी जमीन पर टेंट लगाकर बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना में शामिल हुए थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सभा को रुकवाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने हालात काबू में कर आयोजकों को थाने ले आई। इसके बाद ईसाई समुदाय के लोग सीपत थाने के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध जताया। वहीं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और धरना देते हुए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। मामले पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण की सूचना मिली थी। जांच के बाद ईसाई समुदाय के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...