ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; शराब के नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी, रायपुर में जब्त हुई बिलासपुर पुलिस की गाड़ी, कटा चालान…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शराब के नशे में वाहन चलाने के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने बिलासपुर पुलिस की एक गाड़ी जब्त कर ली। इस मामले में वाहन पर 20 हजार 500 रुपये का चालान भी काटा गया है। जानकारी के अनुसार यह गाड़ी एक प्राइवेट ट्रैवल कंपनी की है, जिसे बिलासपुर पुलिस विभाग में उपयोग किया जा रहा था। गाड़ी रिपेयरिंग के लिए बिलासपुर से रायपुर लाई गई थी। इसी दौरान चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। रायपुर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त किया और चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वाहन आम नागरिक का हो या किसी विभाग का। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...