BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध धान पर प्रशासन की सख्ती, सवा चार लाख से अधिक का धान जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध रूप से धान भंडारण और परिवहन करने वालों पर प्रशासन ने एक बार फिर कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कुल 138.50 क्विंटल धान जब्त किया है। जब्त धान की अनुमानित कीमत सवा चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। जांच के दौरान तखतपुर क्षेत्र के ग्राम नरौटीकापा, गोबंद और सकरा सहित जयरामनगर क्षेत्र के ग्राम जुनवानी और बिनोरी में कार्रवाई की गई। यहां दुकानों और संस्थानों में बिना वैध दस्तावेजों के धान का भंडारण पाया गया। खाद्य एवं मंडी विभाग ने सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी की पूरी अवधि के दौरान इस तरह की सघन जांच और छापेमारी आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...