ChhattisgarhRaftaar News Cg

सैलून संचालक ने आत्महत्या का किया प्रयास, अंबिकापुर रेफर…..

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के खुटहनपारा में एक सैलून संचालक ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय संतोष ठाकुर ने अपने घर की छत पर धारदार हथियार से हाथ, पैर और गले की नस काट ली। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में तुरंत राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि संतोष लंबे समय से शराब का आदी था। करीब 15-20 दिन पहले परिजनों ने उसकी शराब छुड़वाई थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल संतोष की हालत नाजुक बनी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...