BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाचा कार्यक्रम में चंदे को लेकर विवाद, फरार आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी लापता…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलगहना चौकी क्षेत्र में नाचा कार्यक्रम के दौरान चंदे की रकम को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2025 को ग्राम छतौना में आयोजित नाचा कार्यक्रम के दौरान आनंद राम भानु और अजय भानु ने अशोक कुमार तिवारी से जबरन पैसे की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और चूड़ा से मारपीट की थी। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर चौकी बेलगहना, थाना कोटा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इसी बीच 16 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आनंद राम भानु अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अजय भानु के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने प्रथम दृष्टया सबूतों के आधार पर आनंद राम भानु को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं, दूसरा आरोपी अजय भानु अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आनंद राम भानु के खिलाफ पहले से हत्या, मारपीट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!