ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, मंगेतर ICU में भर्ती……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सरगुजा जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला हादसा अंबिकापुर–दरिमा मार्ग पर हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बाइक पर सवार सानिया कंवर (18) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका मंगेतर अर्जुन सिंह (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दरिमा के नावापारा के रहने वाले थे और मीना बाजार देखकर घर लौट रहे थे। सूचना पर डायल-112 की टीम उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां अर्जुन सिंह को ICU में भर्ती किया गया है। बताया गया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। दरिमा पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरा हादसा नेशनल हाईवे-130 पर केवरा गांधी चौक के पास हुआ। सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार इनोवा ने टक्कर मार दी। महिला उछलकर दूर जा गिरी और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सावित्री गोंड (55), निवासी ग्राम केवरा के रूप में हुई है। वह सामान लेने दुकान जा रही थी। मामले में लखनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...