ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथ नायब तहसील का बाबू गिरफ्तार….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर जिले के जरही नायब तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए सरगुजा (ACB) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कोटेया निवासी रमेश राजवाड़े के घर को आंधी-तूफान में नुकसान हुआ था। क्षतिपूर्ति के लिए 80 हजार रुपए मुआवजा स्वीकृत हुआ था। मुआवजा दिलाने के बदले बाबू तोखन सिंह सोढ़ी ने आधी रकम यानी 40 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने पहले 15 हजार रुपए दिए, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ाई गई। बाद में 25 हजार रुपए और मांगने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। केमिकल लगे नोट लेते ही बाबू को 25 हजार रुपए के साथ पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...