BilaspurChhattisgarh

VIDEO; बिलासपुर में भयंकर अग्निकांड, दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद काबू..शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पलभर में राख हुआ लाखों का माल, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के जोरापारा मोड़ पर स्थित एक कपड़ा दुकान में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा पूरा माल जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपये के कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। दुकान मालिक और स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, इस भारी नुकसान की भरपाई में लंबा वक्त लग सकता है।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....