ChhattisgarhRaftaar News Cg

गौठान में फंदे से लटकी मिली युवक-युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरिया जिला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के जामपानी ग्राम स्थित गौठान परिसर में बने एक कमरे के भीतर युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। इस घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान जामपानी निवासी केशव के रूप में हुई है, जबकि युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कोरिया भेज दिया है। मौके से एक बैग भी बरामद हुआ है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि केशव दो दिन पहले घर से लापता हो गया था और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। अब गौठान परिसर में उसका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या कर शवों को फांसी पर लटकाया गया है। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...