Raftaar News Cg

डॉ. बांधी के नेतृत्व में चल रहे मोर आवास मोर अधिकार पदयात्रा का चौथा दिवस हुआ पूर्ण, मिला अपार जनसमर्थन

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार को मस्तूरी के विधायक डा. कृष्णमूर्ति बांधी ने भुपेश सरकार की जनविरोधी नीति व प्रधानमंत्री आवास से गरीबों को वंचित करने भूपेश सरकार की कुरीतियों के खिलाफ यात्रा का आगाज़ मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम केवतरा से किया और रास्ते में पड़ने वाले सभी गांवों में छोटी-छोटी सभाएं व चौक चौराहों पर नुक्कड सभा के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ जमकर विरोध जताया। बांधी ने अपने वक्तव्य में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने के मुद्दे पर भूपेश सरकार को जमकर कोसा और कहा कि भूपेश सरकार ने गरीबों से उनका रहने का अधिकार छीन लिया है, जिसके चलते प्रदेश के लाखों लोग अपने मकान से वंचित हो गए हैं। भूपेश सरकार की की नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के नाम पर केवल पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है। गौठान के नाम पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार ने किया है, जबकि गौमाता सड़क पर है, उनकी मौत हो रही है।

विभिन्न ग्रामों में मिला समर्थन:-

ग्राम ओखर से विधायक के नेतृत्व में पदयात्रा का जैसे ही आगाज हुआ। शुरू से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में इस पदयात्रा में शामिल हुए और भूपेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जैसे-जैसे रैली आगे बढ़ती गई। पदयात्रा में ग्रामीण जुड़ते गए, ग्राम सुकुलकारी में सैकड़ों महिलाओं इस यात्रा में शामिल हुई, जो पदयात्रा के साथ-साथ कई किलो मीटर तक भुपेश बघेल के विरुद्ध नारे लगा कर अपना विरोध प्रकट करती रहीं।

यात्रा जैसे जैसे आगे चलती गई ग्रामीण जुड़ते गए लंबा होता चला गया केवतारा से निकलकर पदयात्रा सुकुलकारी जलसो सुलौनी, भुरकुंडा, विद्याडीह टांगर बोहरडीह होते हुऐ लोहर्सी पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ।

भुरकुंडा में दर्जन भर लोगो ने थामा भाजपा का दामन:-

पदयात्रा के दौरान ग्राम भुरकुंडा में दर्जनों युवकों ने भाजपा का दामन थामा और भूपेश सरकार के विरुद्ध जन अभियान छेड़ने की बात कही। भाजपा का दामन थामने वालो में सुबोध शास्त्री, पवन कुर्रे, राजीव टंडन, सुरेश साहु साहित दर्जन भर युवक शामिल थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...