BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कानन पेंडारी जू की बाघिन रागिनी का निधन, 22 साल की उम्र में थमी सांस, जू प्रशासन में शोक…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पार्क की 22 वर्षीय बाघिन रागिनी का निधन हो गया। उम्र और गंभीर बीमारियों से जूझ रही रागिनी पिछले सात वर्षों से जू के अस्पताल परिसर में विशेष देखभाल में रखी गई थी। जू प्रशासन के मुताबिक रागिनी को 11 अगस्त 2018 को नंदन वन जंगल सफारी से एक्सचेंज के तहत कानन पेंडारी लाया गया था। इससे पहले उसे असम के काजीरंगा नेशनल पार्क क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया था, जहां वह और उसके तीन साथी बाघ लंबे समय तक दहशत का कारण बने हुए थे। जब रागिनी को बिलासपुर लाया गया, तब जांच में सामने आया कि उसके के-नाइन दांत नहीं थे। इसी वजह से वह कच्चा मटन खाने में असमर्थ थी। उसे प्रतिदिन 5 से 6 किलो बारीक कीमा बनाकर खिलाया जाता था। पशु चिकित्सकों की सतत निगरानी और विशेष आहार व्यवस्था के चलते ही रागिनी करीब सात वर्षों तक जीवित रह सकी। रागिनी ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थी, जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। उम्र बढ़ने के साथ उसकी शारीरिक स्थिति लगातार कमजोर होती चली गई। मृत्यु के बाद जिला स्तरीय पशु चिकित्सक समिति द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें जू प्रशासन के अधिकारी और नेचर क्लब बिलासपुर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। रेस्क्यू के दौरान रागिनी के साथ पकड़े गए अन्य तीन बाघों को गुवाहाटी जू भेजा गया था, जबकि रागिनी को छत्तीसगढ़ लाया गया। उसके साथ आए बाघ शिवा की वर्तमान उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही है। गौरतलब है कि हाल के महीनों में कानन पेंडारी जू को लगातार झटके लगे हैं। इससे पहले 5 मार्च 2025 को शेर भीम और 21 अप्रैल 2025 को बाघ आकाश की मौत हो चुकी है। रागिनी के निधन से जू ने एक दुर्लभ, उम्रदराज और विशेष देखभाल में पली बाघिन को हमेशा के लिए खो दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...