बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई, 5.5 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5.590 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 66 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरीमाई मंदिर के पास एक युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और तरुण सिंह अर्गल उर्फ रितीक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके काले रंग के पिट्ठू बैग से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
