BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

रतनपुर-बिलासपुर NH पर भीषण हादसा; खड़े ट्रेलर से जा टकराई यात्री बस, 16 घायल, 11 की हालत गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 5:30 बजे बिहार से रायपुर की ओर जा रही रॉयल यात्री बस दर्रीपारा के पास सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

इस हादसे में बस में सवार कुल 16 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 11 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सकरी डायल 112 की टीम व रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस के स्टेयरिंग के बीच फंसे बस ड्राइवर व घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रेलर को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और सुबह के समय कम दृश्यता बताई जा रही है। अंधेरा होने और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के कारण बस चालक को समय पर वाहन नजर नहीं आया, जिससे यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और बस चालक से पूछताछ जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर खड़े भारी वाहनों और यातायात व्यवस्था की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...