ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, पत्नी और दो बच्चे गंभीर…

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के लोहाराथाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा संबलपुर नर्सरी के पास उस समय हुआ, जब अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यापारी भूपेंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ बालोद से देवरीपसौद स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान संबलपुर नर्सरी के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। चालक द्वारा वाहन मोड़ने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि भूपेंद्र गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए कार के शीशे तोड़े और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल महिला राघोनवागांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल महिला और दोनों बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर लोहाराथाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...