ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नौकरी, गहने और नए कपड़ों का लालच देकर युवती से गैंगरेप, दो पुरुषों के साथ दो महिलाएं भी शामिल, चारों आरोपी गिरफ्तार….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सक्ती जिला से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां नौकरी, कान की बाली और नए कपड़े दिलाने का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस अपराध में दो पुरुषों के साथ-साथ दो महिलाओं की भी सक्रिय भूमिका सामने आई है। यह मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीड़िता के माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं और वह गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। 31 अक्टूबर की शाम आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले गए। पहले उसे एक घर में रोके रखा गया, फिर काम दिलाने के बहाने दूसरे गांव ले जाकर कमरे में बंद कर दिया गया। वहां दो आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दो महिलाओं ने उसे अपने घर में रखकर अपराध में सहयोग किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ और सबूतों के आधार पर चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की गई, जिसमें गैंगरेप और सहयोग करने के आरोप प्रमाणित पाए गए। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...