ChhattisgarhRaftaar News Cg

शिक्षक दिवस के अगले ही दिन हादसा, स्कूल से लौट रही शिक्षिका को कार ने मारी टक्कर, मौत……

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) सड़क दुर्घटना बंद होने का नाम नहीं ले रही, नेशनल हाईवे-30 पर कार की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पूरे प्रदेश में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया था। लेकिन इसके अगले ही दिन एक शिक्षिका सड़क हादसे की शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार चालक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान नंदनी सिन्हा, निवासी सेमरा (बी) के रूप में हुई है। वे मगरलोड ब्लॉक के ग्राम कुंडेल हाई सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ थीं। यह हादसा कोड़ेबोड के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बीरेझर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड...