ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौत…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के लक्ष्मीपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात कोयला लोड ट्रेलर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान विक्की राजवाड़े (निवासी कमलापुर) और शिवमंगल राजवाड़े (निवासी खर्रा गांव, ओड़गी) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात कोयला लोड ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...