ChhattisgarhRaftaar News Cg

मरवाही के पंचायत सचिव की संदिग्ध मौत, अनूपपुर में पेड़ पर लटकता मिला शव, धमकी मिलने की बात आई सामने…….

गौरेला-पेंड्रा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के एक पंचायत सचिव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव रविवार को अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम परासी निवासी राजेश सुमन (35 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजेश सुमन शुक्रवार की शाम अपने मामा के गांव दारसागर गए थे। रविवार को ग्रामीणों ने उनका शव पेड़ से लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर भालूमाड़ा और मरवाही थाना पुलिस पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश को कुछ समय से लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते वह परेशान चल रहे थे। इसी कड़ी में उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामवासियों और सचिव संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। राजेश सुमन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार भी मिल चुका था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसमें कोई और साज़िश जुड़ी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...