ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; पत्नी से विवाद के बाद युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा, घंटेभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी से हुए विवाद के बाद शराब के नशे में धुत एक युवक ने पूरे गांव की सांसें थाम दीं। गुस्से में बेकाबू युवक सीधे गांव में लगे करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से जोर-जोर से चिल्लाने लगा। टावर की ऊंचाई से युवक पत्नी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए धमकी देता रहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह नीचे कूद जाएगा। यह नजारा देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ समय बाद युवक की पत्नी को भी वहां बुलाया गया। पुलिस और पत्नी ने मिलकर उसे समझाने की लगातार कोशिश की, लेकिन नशे की हालत में युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। करीब एक घंटे तक युवक टावर पर इधर-उधर घूमता रहा और कूदने की धमकी देता रहा, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने संयम और सूझबूझ से स्थिति को संभालते हुए युवक से बातचीत जारी रखी। आखिरकार लंबी मशक्कत के बाद युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के नीचे आते ही ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली। इस पूरे मामले पर लक्ष्मण खूंटे, चौकी प्रभारी रजगामार ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और घरेलू विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। युवक की मौके पर काउंसलिंग की गई और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...