ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग से जंगल में दुष्कर्म, फिर ले गया घर, आरोपी गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जशपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विक्की राम चौहान (19 वर्ष) की नाबालिग छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। 12 दिसंबर की शाम वह बच्ची को घर के पास से मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल ले गया, जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में उसे अपने गांव ले गया, जहां से पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 137(2), 87, 64, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। जशपुर पुलिस ने साफ कहा है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...