BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में फिर धर्मांतरण विवाद, जोंधरा गांव में प्रार्थना सभा को लेकर बवाल….! पुलिस जांच में जुटी……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में धर्मांतरण के मामले लगातार सुर्खियों में हैं। ताज़ा विवाद पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव से सामने आया है, जहां एक ग्रामीण के घर पर आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि भजन-कीर्तन के नाम पर यहां धर्मांतरण कराया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, जोंधरा गांव में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रार्थना सभा में शामिल हुई थीं। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने सभा पर धर्मांतरण का शक जताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना था कि गांवों में इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से जारी हैं और भोले-भाले लोगों को लालच देकर धर्म बदलवाया जाता है। वहीं दूसरी ओर, ईसाई समुदाय के लोगों ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उनका कहना है कि यह केवल प्रार्थना और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम था, जिसका किसी तरह के धर्मांतरण से कोई संबंध नहीं है। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए माहौल शांत कराया और दोनों पक्षों को समझाइश दी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अगर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जोंधरा गांव में इस घटना के बाद से ग्रामीणों में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस लगातार निगरानी रखे हुए है और शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...