ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध, 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी जीजा फरार……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) अंतागढ़ नगर से रिश्ते को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के जीजा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का खुलासा हुआ है। बच्ची के गर्भवती होने के बाद इस जघन्य अपराध की परतें खुलीं। जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्ची को अपने बच्चे की देखरेख के बहाने साथ ले गया था। इसी दौरान उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण बच्ची लंबे समय तक चुप रही। कुछ समय बाद आरोपी उसे वापस घर छोड़ गया। जब बच्ची का पेट निकलने लगा तो परिजनों को शक हुआ। चिकित्सकीय जांच में सामने आया कि बच्ची करीब सात माह की गर्भवती है। यह सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें कई दिनों तक थाने के चक्कर लगवाए गए। आखिरकार जब एफआईआर दर्ज हुई, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से ही प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार और शासकीय योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। अब दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में नाम आने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस की प्रारंभिक लापरवाही पर सवाल उठाते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती, तो आरोपी फरार नहीं हो पाता। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...