BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीफ खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 8 नवंबर को थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से स्कूल आते-जाते समय उसका पीछा करता था और शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद आरोपी ने जबरन कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था। नाबालिग से जुड़े इस गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और पीड़िता को कानून के तहत हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...