BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में छात्रा की आत्महत्या मामला; प्रताड़ना के आरोपी शिक्षक पर गिरी गाज…निजी स्कूल में पढ़ाने जाता था सरकारी शिक्षक, तत्काल प्रभाव से सस्पेंड!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नेवसा स्थित सीता देवी स्कूल से जुड़े आत्महत्या प्रकरण में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक रमेश कुमार साहू को निलंबित कर दिया है। मामला नौवीं कक्षा की छात्रा पूनम रजक की आत्महत्या से जुड़ा है, जिसने कथित रूप से शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली थी। यह घटना सामने आने के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया था। जांच में खुलासा हुआ कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कड़की में पदस्थ शिक्षक रमेश कुमार साहू नियमित रूप से अपनी सरकारी ड्यूटी छोड़कर अपने रिश्तेदार के निजी स्कूल सीता देवी स्कूल, नेवसा में पढ़ाने जा रहा था। इसी दौरान छात्रा के प्रति उसके व्यवहार और कथित प्रताड़ना को आत्महत्या की वजह बताया गया। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे द्वारा की गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। डीईओ ने साफ कहा कि छात्र की सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने चेताया है कि भविष्य में किसी भी सरकारी शिक्षक द्वारा निजी स्कूल में पढ़ाने, सरकारी ड्यूटी से गायब रहने या छात्रों को प्रताड़ित करने जैसे मामलों को गंभीर अपराध मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रा पूनम की मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अलग से मामले की विवेचना कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...