ChhattisgarhRaftaar News Cg

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का निधन, पुलिस महकमे में शोक…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का आज शाम आकस्मिक निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें भिलाई से रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय रायपुर में सीआईडी विभाग में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदस्थ थे। अपने लंबे और अनुकरणीय सेवा काल में उन्होंने कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भी वे तीन बार तैनात रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर उन्होंने बिलासपुर और राजनांदगांव में भी सेवाएं दीं। उनके अचानक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन सहित कई संगठनों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...