ChhattisgarhRaftaar News Cg

10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृत छात्रा की पहचान दिशा माथनकर (15 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सिकोला बस्ती के आगे जयंती नगर में अपने परिवार के साथ रहती थी और दुर्ग पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। शनिवार दोपहर उसने अपने घर में यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने जब दिशा को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...