BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; खेत के पंप हाउस में युवक ने लगाई फांसी, सरकंडा थाना क्षेत्र में सनसनी, अज्ञात कारणों से आत्महत्या…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में  एक दर्दनाक घटना सामने आई। लगरा आरटीओ कार्यालय के सामने खेत में बने मोटर पंप हाउस के भीतर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राम परमेश्वर राजपूत (पिता–रामकुमार राजपूत), उम्र करीब 30 वर्ष, के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह स्नातक था और खेती-किसानी से जुड़ा हुआ था। वह अक्सर अपने खेत के पंप हाउस में ही रहकर कामकाज देखता था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राम परमेश्वर भोजन के लिए घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जब फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर वे खेत पहुंचे, जहां पंप हाउस के अंदर पंखे के हुक से नायलॉन की रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। यह दृश्य देख परिजन स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वजह सामने आ पाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...