BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

GGU छात्र अर्सलान मौत मामला; न्याय की मांग तेज…एनएसयूआई नेताओं ने विधायक देवेंद्र यादव से की मुलाकात!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गुरूघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। विवेकानंद हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे अर्सलान का शव 23 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी परिसर स्थित तालाब में मिला था। घटना के बाद से ही परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई अहम बिंदुओं पर संदेह जताया गया है। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक हत्या की धारा नहीं जोड़ी है, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि अर्सलान की मौत सामान्य नहीं हो सकती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के बावजूद पुलिस ने मामले में केवल गैर इरादतन मृत्यु की धारा के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने हॉस्टल वार्डन और सुरक्षा अधिकारी के पद का उल्लेख करते हुए केस तो दर्ज किया है, लेकिन जांच की धीमी रफ्तार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस की सुस्ती से भड़के छात्र संगठन…….

जांच में देरी और ठोस कार्रवाई न होने से छात्र संगठन और परिजन खासे नाराज हैं। इसी को लेकर शनिवार को एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी।

एनएसयूआई की मांग—निष्पक्ष जांच और हत्या की धारा जोड़ी जाए…….

एनएसयूआई नेताओं ने विधायक को बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही और पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण अब तक अर्सलान को न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने मामले में हत्या की धारा जोड़ने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विधायक देवेंद्र यादव का कहना..विधानसभा में उठेगा मामला!

विधायक देवेंद्र यादव ने छात्र नेताओं को आश्वस्त किया कि अर्सलान की मौत का मामला बेहद गंभीर है और इसे विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराई जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...