ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसा; प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य युवराज पांडे बाल-बाल बचे सातवां हमला साजिश की जताई आशंका….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य युवराज पांडे एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी कार को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि आचार्य युवराज पांडे को कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह घटना गरियाबंद के कुम्हारपारा इलाके के पास हुई। जानकारी के अनुसार, आचार्य युवराज पांडे साखरा (बसना) में कथा कार्यक्रम पूरा करने के बाद अपने गृह ग्राम अमलीपदर लौट रहे थे। इसी दौरान कुम्हारपारा के पास यह हादसा हो गया। हादसे के बाद आचार्य युवराज पांडे ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि यह उन पर सातवां हमला है। उन्होंने आशंका जताई कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश हो सकती है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर वे पहले भी प्रशासन से लिखित शिकायत कर चुके हैं। घटना के बाद वे शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा था या किसी साजिश के तहत की गई टक्कर। स्थानीय लोगों ने मामले की गंभीर जांच और कथावाचक को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!