ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एसीबी की बड़ी कार्रवाई; एनटीपीसी उप महाप्रबंधक विजय दुबे 4.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एनटीपीसी रायकेरा-घरघोड़ा के उप महाप्रबंधक विजय दुबे को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, तिलाईपाली निवासी सौदागर गुप्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि एनटीपीसी द्वारा उनके मकान और जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जमीन और मकान का मुआवजा तो मिल चुका है, लेकिन पुनर्वास योजना के तहत उनके पुत्रों को करीब 30 लाख रुपये मिलने थे। इसमें से 14 लाख रुपये मिल भी चुके थे, लेकिन शेष 16 लाख रुपये जारी करने के लिए उप महाप्रबंधक विजय दुबे ने 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी पहले ही 50 हजार रुपये अग्रिम ले चुका था और बाकी रकम लेने के लिए बार-बार दबाव बना रहा था। इसके बाद सौदागर गुप्ता ने एसीबी से संपर्क किया और पूरी सच्चाई बताई। शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। तय समय पर सौदागर गुप्ता से विजय दुबे को 4.50 लाख रुपये रिश्वत की रकम लेते हुए पेट्रोल पंप के पास रंगे हाथ पकड़ लिया गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...